शहरवासियों को बड़ी राहत: विधायक ने किया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ
अब सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा।लालसोट शहरवासियों के लिए चिकित्सा सुविधा को और सुलभ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय जिला चिकित्सालय के पुराने भवन में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की गई। इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन विधायक रामबिलास मीणा ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया।
इस मौके पर विधायक मीणा ने कहा कि, सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर और पास में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले। लालसोट शहर में नया जिला अस्पताल दूर होने से लोगों को छोटी बीमारियों के लिए भी लंबा सफर तय करना पड़ता था। अब इस नई सुविधा से दो दर्जन वार्डों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
350 दवाएं और 10 जांचें होंगी उपलब्ध
सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा और बीसीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने जानकारी दी कि पुराने अस्पताल भवन में शुरू हुए इस जनता क्लिनिक में 350 प्रकार की जरूरी दवाएं तथा 10 तरह की लैब जांचें निशुल्क की जाएंगी। केंद्र पर एक चिकित्सक, दो नर्सिंग स्टाफ, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम, एक सहायक स्टाफ और एक स्वीपर की तैनाती की गई है। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस मौके पर आयुक्त नवरतन शर्मा, सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनौरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष रतनलाल सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, सतपाल मीणा, युवा मोर्चा जिला मंत्री पुनीत बोहरा, नगर अध्यक्ष दीपक सेडुलाई, पार्षद सुरेश सैनी, संजय कोराका, कन्हैयालाल सैनी, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, महेंद्र जैन, गोविंद चौधरी, विजय गुर्जर, दीपक बोहरा, राजेश सैनी, गंगाधर बावड़ी, भोला खान, मुरारीलाल बोहरा, सुषमा चौधरी, ललिता जायसवाल, विजयलक्ष्मी रावत, रामप्रसाद शर्मा, विष्णु बुर्जा, कमलेश तिवाड़ी, प्रहलाद सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। स्वास्थ्य सेवा की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि शहर की चिकित्सा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।



