नवजीवन अस्पताल के पीछे बंद पड़ी रोड लाइट बनी परेशानी अंधेरे में बढ़ा हादसे का खतरा

 

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट शहर के नवजीवन हॉस्पिटल के पीछे की गली में पिछले कई दिनों से रोड लाइट बंद पड़ी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के इस मौसम में अंधेरे के कारण फिसलने की घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

रात के समय अंधेरे के कारण लोग असहज महसूस करते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गली में पहले भी कुछ लोग गिरकर घायल हो चुके हैं और अब बारिश में फिसलन और भी ज्यादा हो गई है। यदि जल्द ही लाइट चालू नहीं करवाई गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रशासन ध्यान दे स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका प्रशासन तुरंत प्रभाव से रोड लाइट को दुरुस्त कर चालू करवाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। नगर परिषद के अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन जवाब नहीं मिल सका। जनता को अब ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

Recent Posts