गणेश कॉलोनी फिर बनी दरिया घरों में घुसा पानी नगर परिषद के प्रयास नाकाम प्रशासन बना मूक-बधिर 

 

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट की गणेश कॉलोनी ओर नवजीवन हॉस्पिटल के पीछे की कॉलोनी एक बार फिर जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के चलते कॉलोनी की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। हालात यह रहे कि कई परिवारों को अपने घर और सामान को पानी से बचाने की मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नगर परिषद द्वारा किए गए नालों की सफाई और जल निकासी के दावे फेल होते हुए नजर आए । कॉलोनी की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

रहवासी सुमन शर्मा ने नाराज़गी जताते हुए कहा, हर बार की तरह नगर परिषद को बारिश से पहले सूचित किया जाता है कि पानी भराव का स्थाई समाधान निकाला जाए लेकिनऔपचारिक तौर पर नालों की सफाई करवाकर इतिश्री कर लेती है, लेकिन असल में कोई स्थायी समाधान नहीं होता।

प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। नगर परिषद के अधिकारी भी मौके पर नज़र नहीं आए, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
वार्ड पार्षद की भी भूमिका इस कार्य में सक्रिय रूप से नजर नहीं आ रही हैं। उनका तो चुनाव जीतने के बाद के वार्ड में कभी दर्शन ही नहीं होते हैं। गणेश कॉलोनी के हालात एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि आखिर कब तक यह इलाका हर बारिश में दरिया” बनता रहेगा और प्रशासन कब तक मौन बना रहेगा?

Recent Posts