अपहरण कर फिरौती मांगने वाला छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

लालसोट पुलिस की कार्रवाई तीसरे नामजद मुलजिम को किया दबोचा

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा।लालसोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर था।

थानाधिकारी किशन मीणा ने बताया कि दिनांक 7 मार्च 2025 को बाबूलाल पुत्र रामसहाय, निवासी डिडवाना पॉवर हाउस, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे सुनील कुमार शर्मा का अपहरण कर पिन्टू, धोलू, रवि व अन्य ने मिलकर 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले रिंकू उर्फ पिन्टू मीना 24 वर्ष, निवासी लाडपुरा थाना लालसोट और रवि कुमार वर्मा 21 वर्ष, निवासी देवली को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, तीसरा नामजद आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ धोलू मीना 20 वर्ष, निवासी उगरियावास थाना लालसोट, बीते छह महीनों से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान व मुखबिर की सूचना पर 20 जुलाई रविवार को उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के साथ ही मामले की कड़ियाँ अब पुलिस के हाथ में आ गई हैं।

पुलिस टीम की सक्रियता से गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थानाधिकारी किशन मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुखराम, कांस्टेबल गिर्राज व सांवरमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर अन्य संभावित संलिप्त लोगों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Recent Posts