जनभावनाओं के खिलाफ बताया निर्णय, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा।राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के फैसले के खिलाफ गुरुवार को लालसोट में आमजन सड़कों पर उतर आया। स्थानीय नागरिकों ने उपखंड अधिकारी वीरेंद्र कुमार मीणा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए योजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि लालसोट क्षेत्र की सामाजिक व आर्थिक स्थिति अन्य विकसित क्षेत्रों से भिन्न है। यहां किसान, मजदूर, दिहाड़ी व मध्यमवर्गीय परिवारों की संख्या अधिक है। ऐसे में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान में कठिनाई होगी, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक तनाव झेलना पड़ेगा।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो जल्द ही बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रेम स्वरूप लामडा, द्वारिका शर्मा, सत्यनारायण पारीक, मोहनलाल, अशोक शर्मा, घनश्याम ठेकेदार, विश्वनाथ शर्मा, रामलाल जोशी, सत्यनारायण गुप्ता, रामबाबू, मुन्नालाल महावर, राम मनोहर शर्मा, हेमचंद, मदनलाल, लेखराज, एडवोकेट संजीव, बाबू खान, मदन पुरोहित तिबारा, सत्यनारायण मालनिया, राहुल जैमन व राहुल जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।



