देवनगरी प्रेस क्लब के चुनाव आज

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। देवनगरी प्रेस क्लब दौसा के चुनाव को लेकर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज वोट डाले जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारी रामलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार जिले के कुल 53 पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Recent Posts