अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार मण्डावरी पुलिस की कार्रवाई

Voice of pratapgarh news ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए मण्डावरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार को पुलिस ने 3.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शख्स को धरदबोचा। थाना अधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरेश कुमार मीना पुत्र प्रभुलाल, जाति मीना, उम्र 36 वर्ष, निवासी नगरियावास को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई घासीराम मीणा उप निरीक्षक के नेतृत्व में की गई, जिसमें कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार, इन्द्रजीत व मदन लाल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर एक करारा प्रहार माना जा रहा है। थाना मण्डावरी की टीम ने यह सिद्ध कर दिया कि नशे के खिलाफ उनकी मुहिम केवल कहने भर की नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की दिशा में लगातार बढ़ते कदम हैं।

Recent Posts