मुख्यमंत्री भजनलाल 4 अगस्त को करेंगे डूंगरपुर में बीलपत्र समापन समारोह में शिरकत

10 एकड़ भूमि में लगेगा पांडाल, तैयारियां जोरों पर
Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले बीलपत्र समापन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। यह समारोह स्थानीय विधायक रामबिलास मीना के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

विधायक मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्वीकृति मिल चुकी है। वे 4 अगस्त की शाम करीब 4 बजे डूंगरपुर गांव पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री की आमसभा एवं भोजन व्यवस्था के लिए डूंगरपुर गांव में 10 एकड़ भूमि पर विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल के समीप ही हेलीपेड का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है, ताकि मुख्यमंत्री सीधे हेलीकॉप्टर से समारोह स्थल पर उतर सकें।

सीएम दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने स्वयं डूंगरपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और विधायक रामबिलास मीना के साथ तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन, स्थानीय थानाधिकारी, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, शंभूलाल कुईवाला सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। गांववासियों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह है और सभी आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं।

Recent Posts