जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य से प्रतापगढ़ के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Voice of Pratapgarh News ✍️

प्रतापगढ़। जिले के पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने जिले एवं शहर के पत्रकार संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में एसपी बी आदित्य से मुलाकात कर पत्रकार साथी दिलीप टांक के साथ हुई मारपीट के बाद तुरंत संज्ञान लिए जाने पर संतोष व्यक्त किया । इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक का प्रतापगढ़ पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष ने बुके देकर स्वागत किया। पत्रकारों की शिष्टाचार भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण रही। पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने त्वरित_ प्रभावी कार्यवाही हेतु जिला पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम को साधुवाद ज्ञापित किया। उपस्थित पत्रकारों ने भविष्य में भी पत्रकारों को इसी तरह से पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस दौरान जिला पुलिस कप्तान ने जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की संवेदनशीलता के साथ की जाने वाली आदर्श पत्रकारिता की सराहना की। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में उक्त कार्यवाही को संतोषजनक करार देते हुए भविष्य में भी पत्रकारों को इसी तरह से पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास तथा अपराधियों में खौफ के मूलमंत्र पर पुलिस काम कर रही हे।
इस दौरान इंडियन न्यूज़ पेपर फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, इंडियन
फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट
( IFWJ )पत्रकार संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपिन जोशी, IFWJ के जिला अध्यक्ष अमित पुरोहित, प्रतापगढ़ पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज राठौर ,राकेश वर्मा, विवेक उपाध्याय, अनिल टाक , अमन डोसी, तेजकरण राठौर, अरुण वोरा , दिलीप सेन, तारुसिंह, किशोर छाबड़ा, चंद्रशेखर मेहता, दीपक शाह, महेश राव, भागीरथ शर्मा समेत कई अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Recent Posts