02 किलो 227ग्रा अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त किमत लगभग 05 करोड़ रू

“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना हथुनिया और डीएसटी की कार्यवाही

02 किलो 227 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी को किया जब्त

परिवहन में प्रयुक्त बिना नबंरी मोटरसाइकिल जब्त

एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जब्त एमडी की अनुमानित कीमत करीब 05 करोड़ रूपये

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत् डीएसटी और थानाधिकारी हथुनिया इन्द्रजीत परमार मय जाप्ता द्वारा दिनांक 31.10.2025 को नाकाबन्दी के दौरान अभियुक्त अकबर पिता डेरान खान पठान उम्र 40 साल निवासी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से कुल 02 किलो 227 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी तथा एमडी परिवहन मे प्रयुक्त बिना नबंरी अपाचे मोटरसाईकिल को जब्त की जाकर थाना हथुनिया पर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। जिससे अनुसंधान जारी है।

घटना विवरणः दिनांक 31.10.2025 को थानाधिकारी हथुनिया मय जाप्ते द्वारा बागलिया से बरोठा जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी की जाकर आने जाने वाले वाहनो को चैक किया जा रहा था। नाकाबन्दी के दौरान एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल अपाचे बागलिया की तरफ आती हुई दिखाई दी। जिसके चालक को रुकने का ईशारा करने पर मोटर साईकिल चालक द्वारा मोटर साईकिल को नाकबन्दी की साईड से भागने का प्रयास करने लगा। जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर रोका गया। मोटर साईकिल चालक से नाम पता पुछने पर मोटर साईकिल चालक द्वारा अपना नाम अकबर पिता डेरान खान पठान उम्र 40 साल निवासी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ होना बताया
गया। पुलिस टीम द्वारा भागने का कारण पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा चालक और मोटर साईकिल की तलाशी लेने पर मोटर साईकिल की बैग में से कुल 02 किलो 227 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मिली। अबकर खान से एमडी कहाँ से लाने व कहां ले जाने के बारे में पुछने पर उक्त एमडी बदरू उर्फ पीर मोहम्मद पिता अहमद पटेल निवासी बागलिया से लाना तथा नयुम पिता नमरोज खान पठान निवासी कोटडी थाना कोटडी जिला प्रतापगढ को ले जाकर देना बताया गया। जिस पर अकबर खान द्वारा बिना किसी अनुज्ञापत्र के अपने कब्जे में कुल 02 किलो 227 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी रख परिवहन करने पर अवैध मादक पदार्थ एमडी और परिवहन मे प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त किया जाकर अभियुक्त अकबर खान को गिरफ्तार किया गया। थाना हथुनिया पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी अरनोद हजारीलाल के जिम्मे किया गया। जिससे अनुसंधान जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त- अकबर पिता डेरान खान पठान उम्र 40 साल निवासी कोटडी
पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ।

प्रकरण में अभियुक्तः 01. बदरू उर्फ पीर मोहम्मद पिता अहमद पटेल निवासी बागलिया

2. नयुम पिता नमरोज खान पठान निवासी कोटडी थाना कोटडी जिला प्रतापगढ।

Recent Posts