प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर के आदेश की अनुपालना में महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरनोद के रिक्त पद का कार्यभार संभाला राकेश कुमार निनामा विकास अधिकारी अरनोद के द्वारा पदभार संभाला गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने साफा बंधाकर वह फूल मालाओं से निनामा का स्वागत किया गया। निनामा ने इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निवर्तमान सीडीपीओ संपत लाल खटीक महिला सुपरवाइजर कविता सिंह पवार मंजुला लबाना ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्पण दोषी व वरिष्ठ सहायक गोविंदराम पारगी उपस्थित रहे।



