- “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना प्रतापगढ की कार्यवाही पुलिस की सक्रियता से एनडीपीएस के झूठे मामले में फंसाने की योजनाबद्ध साजिश नाकामअवैध मादक पदार्थ एमडी व टांका सहित 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को किया जब्तजब्तशुदा एमडी की अनुमानित कीमत 02 लाख रूपयेप्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशन में “ऑपेरशन चक्रव्यूह” के तहत थानाधिकारी प्रतापगढ़ दीपक बंजारा की टीम द्वारा दिनांक 06.11.2025 को अभियुक्त हनीफ के कब्जे से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी व 57 ग्राम एमडी में मिलाने का टांका एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त की जाकर अभियुक्त हनीफ खान पठान को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 456/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी।टीम कार्यवाहीः- दिनांक 06.11.2025 को थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा मय टीम द्वारा थाना प्रतापगढ के सामने मंदसौर रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी दौरान नाकाबंदी बसाड की तरफ से एक हिरो एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल आरजे 35 एसके 1738 का चालक हनीफ खान पिता हकीम खान पठान उम्र 32 साल निवासी कच्ची बस्ती बगवास थाना प्रतापगढ आया पास में आने पर नाकाबंदी कर रहे पुलिस जाब्ता को देखकर हनीफ खान पठान मोटरसाईकिल वापस घुमाने लगा। जिस पर संदेह होने पर थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा मय जाब्ता ने हनीफ खान पठान को घेरा देकर पकडा जाकर अभियुक्त हनीफ खान पठान के बायें जेब से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी व 57 ग्राम एमडी में मिलाने का टांका जब्त किया गया। अवैध मादक पदार्थ एमडी में परिवहन मोटरसाईकिल आरजे 35 एसके 1738 को जब्त की जाकर अभियुक्त हनीफ खान पठान को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 456/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त हनीफ खान पठान ने बताया की मेरे दोस्त सलमान उर्फ सम्मु उर्फ मच्छी पिता अयुब न्यारगर निवासी मालवा कोलोनी प्रतापगढ व अकिल पिता समसुदीन कुरैशी निवासी कच्ची बस्ती बगवास के मुर्गी व मच्छी के व्यापार को लेकर पुरानी रंजीश है जिसके चलते हुये सलमान उर्फ मच्छी ने यह एमडी व एमडी में मिलाने का टांका मुझे दिया है। उक्त एमडी व टांका में व सलमान दोनों मिलकर अकिल कुरैशी की ईको कार में रखकर उसको झूठा एनडीपीएस के मामले में फंसाकर जेल भीजवाना चाह रहे थे।जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सलमान उर्फ सम्मु उर्फ मच्छी पिता अयुब न्यारगर निवासी मालवा कोलोनी प्रतापगढ को डिटेन कर पुछताछ की तो प्रकरण में बरामदा एमडी व टांका अकिल कुरैशी की ईको कार में रखकर अकिल कुरैशी को झूठे एनडीपीएस के केस में फंसाने की बात स्वीकार की तथा यह एमडी व टांका हनीफ खान पठान को स्वयं द्वारा देना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त सलमान उर्फ मच्छी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त-
01 हनीफ खान पिता हकीम खान पठान उम्र 32 साल निवासी कच्ची बस्ती बगवास थाना प्रतापगढ 02 सलमान उर्फ सम्मु उर्फ मच्छी पिता अयुब न्यारगर निवासी मालवा कोलोनी प्रतापगढ।
नोट: अभियुक्त सलमान उर्फ सम्मु उर्फ मच्छी के कई आपराधिक रिकार्ड है।



