प्रतापगढ़- जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी थाना देवगढ नगजीराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा इमरोजा लूट की वारदात करने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।घटना विवरणः-दिनांक 17.09.2025 को प्रार्थी रामलाल मीणा कार्यरत भारत बैंक फाईनेंस प्रतापगढ ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 16.09.25 को विभिन्न गांव में रुप्यो का लोन देकर रिकवरी में कार्य हेतु गमेत, धारणी, धावडा पहुंच वहां पर मीटिंग कर वहां से जो रुपया इकट्ठा हुआ उसको लेकर खुटगढ़ पहुंचा। वहां पर भी मीटिंग कर जो रूपया इकट्ठा हुआ उस्को लेकर खुटगढ़ से प्रतापगढ़ आने के लिए करीब 3.00 बजे दिन में रवाना होकर आ रहा था खुटगढ से आगे जंगल के रास्ते घाटी चढ़ रहा था रोड के दाहिनी तरफ एक सागवान के पेड़ के नीचे तीन लड़के स्पेलेंडर मोटरसाइकिल जो काले रंग की गाड़ी थी खड़े थे। उनमें से दो लड़कों के हाथ में सागवान की गिली लकडिया थी। जो दौड़कर मेरे सामने आ गए तथा मुझे मारने का प्रयास किया। मेरे साथ छीना झपटी करते हुए मेरे मोटरसाइकिल के आगे रखा हुआ बैग तथा मेरा मोबाइल सैमसंग कंपनी का जो मेरे जेब में पड़ा हुआ था। तथा मेरे गोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर लेकर तीनों खुटगढ की तरफ भाग गए। फिर खुटगढ़ की तरफ आते हुए दो आदमी व लेडिस जिनको रुकवाकर उनके मोबाइल से मेरी पत्नी को फोन कर मेरे डीसीएम लोकश मीणा के नंबर लेकर उनको कॉल लगाया तथा घटना की जानकारी दी। मेरे बैग में कंपनी द्वारा दिया हुआ सैमसंग कंपनी का टैबलेट था तथा सनूह लोन रिकवर हुए करीब 131324 रुपए थे। तथा बायोमेट्रिक मशीन भी थी इत्यादि। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 130/2025 धारा 304 (2), 3 (5) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।घटना विवरणः- दिनांक 29.10.2025 को प्रार्थी विक्रम यादव हाल ब्रांच नैनेजर भारत फाइनेंस इक्लूजन लिमिटेड इंडसइंड बैंक की शाखा प्रतापगढ़ ने उपस्थित थाना हो एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं भारत ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। मेरी शाखा में कार्यरत संगम मैनेजर रामलाल मीणा एवं कुलदीप सिंह कल दिनांक 28.10.2025 को सुबह ब्रांच से निकलकर फील्ड में गए थे और उन्होंने देवडा खुटगढ़ गमियती इन चारों गांव से 88443 रुपए का कलेक्शन किया और समय 2.30 पीएम से 3.00 पीएम के बीच में ब्रांच ऑफिस प्रतापगढ़ की तरफ आ रहे थे तो बीचरास्ते में खुटगढ़ से आगे चार अज्ञात व्यक्तियों ने इनको बीच रास्ते में रोक कर बैग लेकर मोटरसाइकिल पर बैठ के फरार हो गए उनके बैग में पूरे दिन का कलेक्शन और CGt Amount Biometric Tablet नगद रुपए 88443 लेकर फरार हो गए इत्यादि। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 149/2025 धारा 304(2),3 (5) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।पुलिस कार्यवाहीः दौरान कार्यवाही अज्ञात बदमाशान की तलाश हेतू थाना रार्कल व आरा-पारा क्षेत्रो मे मुखबिर सचेत किये गये व सदिग्धगणो पर निगरानी रखते हुऐ अज्ञात बदमाशान की गहनता से तलाश की गई। दौरान तलाश 06 संदिग्धो को डिटेन कर हर दोनो प्रकरण की घटना के सम्बध में गहनता से पुछताछ की गई। दौरान पुछताछ हर सभी आरोपीगणो ने घटना की वारदात करना स्वीकार किया गया। जिस पर सभी आरोपीगणो को गिरफ्तार कर अनसुंधान जारी है।



