यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहनो के काटे गये कुल 923 चालान
जिनमे डम्पर व ट्रेलरो के काटे गये कुल 157 चालान थाना छोटीसादडी पर 05 प्रकरण दर्ज कर 01 ट्रेक्टर ट्राला, 04 ट्रेलरो को किया जब्त
थाना प्रतापगढ पर 01 प्रकरण दर्ज कर 01 ट्रेलर को किया जब्त थाना सुहागपुरा पर 01 डम्पर को डिटेन किया गया
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में “सडक सुरक्षा अभियान” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, समस्त वृत्ताधिकारी जिला प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में समस्त थानाधिकारी जिला प्रतापगढ द्वारा दिनांक 04.11.2025 से 08.11.2025 तक सडक सुरक्षा अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा, खतरनाक तरिके से वाहन चलाने, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाने वाले वाहन चालको व यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 923 चालान काटे गये। जिनमे डम्पर व ट्रेलरों के कुल 157 चालान काटकर थाना छोटीसादडी पर 05 प्रकरण, थाना प्रतापगढ़ पर 01 प्रकरण दर्ज कर कुल 05 ट्रेलर व 01 ट्रेक्टर ट्रोले को जब्त किया गया व थाना सुहागपुरा पर 01 डम्पर को डिटेन किया गया
सडक सुरक्षा अभियान का मुख्य उदेश्य सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम एंव सडक व्यवस्था को सुदृढ करना है। सडक यातायात में सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए यातायात नियमो का पालन अत्यंत आवश्यक है। हाल के वर्षों में सडक दुर्घटनाओं में वृद्धि का एक प्रमुख कारण यातायात नियमो की अनदेखी भी रहा है। आपकी सतर्कता व नियमो का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा बल्कि दूसरो की जान भी बचाएगा। अतः
प्रतापगढ पुलिस की आमजन से अपील है किः-
1 वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग करे
2 शराब या अन्य नशे की हालत में वाहन ना चलाये।
3 तेज गति से वाहन ना चलाये।
4 गलत दिशा में वाहन ना चलाये।
5 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तमाल ना करे।
6 वाहन का अधिकतम लोड निर्धारित सीमा के अनुसार ही रखे ओवरलोडिंग न करे।
7 मार्ग परिवर्तन या लेन परिवर्तन करते समय संकेत जरूर दे।
8 वाहन के पिछे साफ और प्रदर्शित होने वाले रेड लाइट, संकेत लगाए।



