सोशल मीडिया पर स्वघोषित सभापति प्रकरण—कलेक्टर ने पुलिस व सभापति दोनों को कार्रवाई हेतु लिखा

 

प्रतापगढ़। शहरी क्षेत्र प्रतापगढ़ के वार्ड संख्या 07 से नगर निकाय निर्वाचन में पराजित प्रत्याशी प्रहलाद गुर्जर द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक एवं अन्य माध्यमों) पर स्वयं को सभापति के रूप में प्रदर्शित किए जाने का प्रकरण जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है। जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम ब्रांच को नियमानुसार जांच व आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है, साथ ही निर्वाचित सभापति रामकन्या गुर्जर को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रति प्रेषित की है। जिला कलेक्टर ने राज्य निर्वाचन आयोग को भी सूचित किया है।

प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत के अनुसार, प्रहलाद गुर्जर द्वारा “सभापति”, “जनसेवक” इत्यादि पदनामों का प्रयोग कर गलत एवं भ्रामक पहचान प्रस्तुत की जा रही है, जो जनमानस को भ्रमित करने के साथ-साथ निर्वाचित सभापति के पद की गरिमा, वैधानिक स्थिति एवं सार्वजनिक छवि को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है।

Recent Posts