प्रतापगढ़ । 23 नवंबर, ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सेमलोपुर में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने पंचायत भवन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह ग्राम पंचायत भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और सुशासन का केंद्र बनेगा।
मंत्री मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि”हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे पहली इकाई हैं, और जब ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी, तभी हमारा प्रदेश मजबूत बनेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “यह भवन ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में मदद करेगा, जिससे समय और श्रम की बचत होगी। मेरा विश्वास है कि सेमलोपुर पंचायत का हर नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाएगा और विकास के इस यज्ञ में अपनी आहुति देगा।”
लोकार्पण समारोह में पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा , जिला उपाध्यक्ष नागुलाल सेन , जिला मंत्री भंवर सिंह सिसोदिया, बद्री लाल गायरी , क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष भगवत सिंह टेरियाखेडी, जिला परिषद सदस्य देवीलाल मेघवाल,पूर्व मंडल महामंत्री गिरीश बाठी, मंडल महामंत्री परमेश्वर गायरी , मंडल उपाध्यक्ष भारत सिंह, मीडिया प्रभारी मंडलदिलाप बंजारा, ग्राम पंचायत सेमलोपुर के सरपंच श्रवण कुमार , बोरी सरपंच अलखाराम मीणा, पीलू सरपंच राजकुमार मीणा , सिद्धपुरा सरपंच मुकेश कुमार, सरपंच पन्नालाल मीणा, सरपंच मगन लाल मीणा ,मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, किसान मोर्चा महामंत्री रामलाल पाटीदार, गौतम लाल कीर, भोपाल सिंह, लक्ष्मण कुमावत, खेमराज शर्मा ,रामगोपाल पाटीदार ,पुष्कर पाटीदार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
लोकार्पण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल दिखा। जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भवन के बनने से ग्राम पंचायत के कार्यों में और अधिक तेज़ी आएगी।
मण्डल अध्यक्ष ईश्वर कुमावत ने आभार व्यक्त किया।



