अपहरण व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में वांछित अपराधियो की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वार पीडिता को दस्तयाब कर अपहरण व दुष्कर्म के मामले मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

घटना विवरणः- दिनांक 17.11.2025 को प्रार्थी ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि

दिनांक 16/11/2025 को दोपहर के करीबन 01 बजे की बात है मेरी बहिन जो कि मेरे मकान से किसी को कुछ भी बताये बिना कही चली गई है। मेरी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दोराने अनुसंधान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुवे पलायता की तलाश कर दस्तयाब किया गया। अनुसंधान से अभियुक्त हेमन्त पिता राधेश्याम मेघवाल उम्र 24 साल निवासी खेडी आर्यनगर थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ के खिलाफ अपराध धारा 137 (2).64 (1) बीएनएस व 3 (क)/4 पोक्सो एक्ट प्रमाणित पाया जाने से अभियुक्त को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

01. हेमन्त पिता राधेश्याम मेघवाल उम्र 24 साल निवासी खेडी आर्यनगर थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ।

Recent Posts