सफाई कर्मचारी भर्ती 2018 में तथ्य छुपाने का मामला संज्ञान में, सात दिवस में मांगा जवाब

 

प्रतापगढ़। सफाई कर्मचारी भर्ती 2018 के सम्बन्ध में अनियमितता के संबंध में यह तथ्य सामने आया है कि वर्ष 2018 की सफाई कर्मचारी भर्ती में चयनित एक कार्मिक द्वारा नियुक्ति के समय चरित्र प्रमाण पत्र में दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छुपाई गई थी। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना जावद, जिला नीमच (म.प्र.) में दो आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए, जिनमें से एक प्रकरण भर्ती अवधि में लंबित था। नियुक्ति आदेश में स्पष्ट व्यवस्था है कि गलत तथ्य प्रस्तुत होने पर सेवा से पृथक्करण किया जा सकता है। साथ ही संबंधित कार्मिक के सोशल मीडिया पर “डिजिटल क्रिएटर” के रूप में सक्रिय रहने को सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया है।

अतः संबंधित कार्मिक को आयुक्त नगर परिषद ने 7 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा नियमों के अनुसार सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी।

Recent Posts