प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशानुसार, गजेन्द्रसिंह जोधा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा मय टीम द्वारा दिनांक 30.11.2025 को दौराने गश्त अभियुक्त राकेश गायरी पिता मुन्नालाल निवासी मगरोडा थाना रठांजना जिला प्रतापगढ को एक देशी लोहे की पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
टीम द्वारा कार्यवाहीः- दीपक बंजारा की टीम द्वारा दौरान गश्त मंदसौर रोड
बाईपास पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हो पैदल पैदल जा रहा था। जो पुलिस जाप्ता को देखकर घबराने लगा। जिसे रोककर नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम राकेश गायरी पिता मुन्नालाल गायरी निवासी मगरोडा थाना रठांजना जिला प्रतापगढ होना बताया। उक्त व्यक्ति के पास कोई संदिग्ध वस्तु होने से तलाशी ली गई तो राकेश गायरी के पास एक अवैध देशी लोहे की पिस्टल मय 02 जिंदा कारतुस मिले। जिस पर कब्जेशुदा अवैध देशी लोहे की पिस्टल मय 02 जिंदा कारतुस को जप्त कर अभि. राकेश गायरी को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 486/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अभियुक्त से अवैध हथियारों के खरीद फरोक्त में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पुछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. राकेश गायरी पिता मुन्नालाल गायरी निवासी मगरोडा थाना रठांजना जिला प्रतापगढ।



