राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने ग्राम पंचायत बोरी में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण ग्रामीण जनजीवन को सरल बनाने पर जोर

 

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आज विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत बोरी में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित वॉटरशेड़ महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीण समुदाय को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

मंत्री मीणा ने बताया कि ये नवनिर्मित विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त पेयजल, सिंचाई व खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में मूलभूत अवसंरचना मजबूत होगी।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री मीणा ने कहा, “हमारा यह निरंतर प्रयास है कि मूलभूत विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण जनजीवन को सरल और सुगम बनाया जाए। बोरी ग्राम पंचायत में लोकार्पित ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई गति प्रदान करेंगी।” इस कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा , जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, रवि जोशी, जिला उपाध्यक्ष नागुलाल सेन , गबूर चंद मेघवाल, जिला मंत्री बद्रीलाल गायरी, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ईश्वर कुमावत ने की।

लोकार्पण समारोह में किसान मोर्चा जिला महामंत्री सहित जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नागुलाल सेन ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष ईश्वर कुमावत ने व्यक्त किया ।

Recent Posts