चोरी, नकबजनी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की 06 मोटरसाईकिलें बरामद

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत गजेन्द्र सिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ व गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त विजय पिता किशनलाल मीणा उम्र 30 साल निवासी तालाबखेडा थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः प्रार्थी दर्पण पटेल निवासी इन्द्रा कॉलोनी थाना प्रतापगढ ने दिनांक 10.11.

2025 को उपस्थित थाना हो एक टाईप शुदा रिर्पोट पेश की कि दिनांक 09.11.2025 को रात्रि में मेरी मोटरसाईकिल बजाज अवेंजर नम्बर जीजे 07 सीएल 2828 मेरे घर के बाहर खड़ी थी। मैंने आज सुबह उठकर बाहर जाकर देखा तो मैंने जहां पर मोटरसाईकिल खडी की थी वह वहां पर नहीं मिली। आज सुबह से मैंने आस पास में मोटरसाईकिल की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटरसाईकिल बजाज अवेंजर नम्बर जीजे सीएल 2828 को चुरा कर ले गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मेरी मोटरसाईकिल की तलाश की जावे। जिस पर प्रकरण संख्या 460/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

टीम द्वारा कार्यवाहीः थाना प्रतापगढ द्वारा कार्यवाही करते हुवे प्रकरण में मोटर साईकिल व अज्ञात मुल्जिम की तलाश संद्विग्ध विजय पिता किशनलाल मीणा उम्र 30 साल निवासी तालाबखेडा थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ को डिटेन कर पुछताछ की जिस पर अभियुक्त विजय मीणा द्वारा मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त विजय मीणा को गिरफ्तार कर प्रकरण की माल मशरूका मोटर साईकिल एवन्जर रजिस्ट्रेशन नम्बर जीजे 07 सीएल 2828 बरामद की गई एंव अभियुक्त का पीसी रिमाण्ड स्वीकृत करवाकर अभियुक्त विजय की निशादेही से 6 मोटर साईकिले बरामद की गई। अभियुक्त विजय के साथियो की तलाश जारी है।

बरामद मोटर साईकिल:

01 ब्लेक कलर हिरो स्पेण्डर प्लस आगे पीछे नम्बर प्लेट नही होकर चेचीस नम्बर MBLHAW125N4L32566 इंजन नम्बर HA11EDN4L44639

02. ब्लेक सफेद कलर पटटे हिरो स्पेण्डर प्लस आगे पीछे नम्बर प्लेट नहीं होकर चेचीस नम्बर MBHAR073J4H03705 इंजन नम्बर HA10AGJ4H06435

3. बजाज सिटी बिना नम्बरी आगे पीछे नम्बर प्लेट नहीं होकर चेचीस नम्बर

MD2A18AYXDH76162 इंजन नम्बर DUYPJH03425

4. ब्लैक प्लसर 150 सीसी बिना नम्बरी आगे पीछे नम्बर प्लेट नहीं होकर चेचीस नम्बर MD2A11CY8JCG78064 इंजन नम्बर DHYCJG82810

5. ब्लैक हिरो हेन्क जिसके आगे पीछे नम्बर आर जे 12 एसजे 6432 आगे पीछे नम्बर प्लेट होकर चेचीस नम्बर MBLIC59ANDFC096 इंजन नम्बर JC59AADGE01501

6. डार्क ब्लु एवन्जर मोटर साईकिल जीजे 07सीएल 2828 इंजन नम्बर PDYCHD34321चेचीस

नम्बर MD2A85CY2HCD04014

गिरफ़्तार आरोपी-

1. विजय पिता किशनलाल मीणा उम्र 30 साल निवासी तालाबखेडा थाना प्रतापगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त के कइ आपराधिक रिकार्ड है।

Recent Posts