प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ गजेन्द्रसिंह जोधा, पुलिस उपअधीक्षक नानालाल सालवी वृत धरियावद के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी थाना देवगढ नगजीराम के नेतृत्व में एनडीपीएस प्रकरण में फरार ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना – दिनांक 18.11.2022 को छबीलाल थानाधिकारी देवगढ मय जाब्ता को दौरान नाकांबदी जाखम रोड ग्यासपुर की तरफ से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी जिसके चालक ने अचानक सामने पुलिस जीप व बावर्दी जाप्ता को देख गाडी को रोक कर उक्त गाडी में सवार दो व्यक्ति उतरकर जंगल की तरफ भाग निकले। उक्त हुण्डई आई-20 कार से 6 कट्टो में कुल 98.300 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया गया। परिवहन में प्रयुक्त कार व डोडाचूरा को जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया।
पुलिस टीम कार्यवाहीः- दौरान तलाश अभियुक्त दिनेश विश्नोई को
न्यायालय से प्रोडक्शन वारण्ट जारी करवा जिला कारागृह सिरोही से प्राप्त कर प्रकरण मे अनुसंधान किया गया तो हुण्डई कार में अवैध डोडाचूरा परिवहन करना स्वीकार किया गया। जिस पर अभियुक्त से अनुसंधान किया जाकर दिगर साथी मुल्जिमान की तलाश जारी है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त- दिनेश पिता भोमाराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी गोलिया मंगरा सतलाना पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर



